Charminar Hyderabad History: latest News, Timings, Entry Fee, History, Location, Religion

Charminar Hyderabad History: latest News, Timings, Entry Fee, History, Location, Religion

Hyderabad about

वैसे तो तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद एक बहुत ही लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है हैदराबाद शहर की स्थापना 1591 ईस्वी में मुहम्मद कुली कुतुब शाहियों के द्वारा की गयी है |मुसी नदी के तट पर स्थित है | हैदराबाद में बहुत ऐसे जगह है जहा आप सब घूमने जा सकते है | अच्छी मंदिर , अच्छे गार्डन , अच्छे से रेस्टुरेंट , और भी अनेको जगह है जिसे आप देख कर आनंद ले सकते है Hyderabad में सबसे प्रसिद Charminar है इसके जैसे और भी है जो हैदराबाद में लोकप्रिय है

जैसे : Golconda Fort, Ramoji Film City, Birla Mandir, Chowmahalla Palace, Lumbini Park, Nehru Zoo Park, Laad Bazaar, NTR Gardens, etc . हैदराबाद एक ऐसा शहर है,जहां आने वाले टूरिस्ट कभी भी निराश होकर नहीं जाते है | हैदराबाद में देखने वालो के नजारे की कोई कमी नहीं है | हर आकर्षण चीज हैदराबाद में मौजूद है आइये उसमे से सबसे लोकप्रिय Charminar के बारे में कुछ बातो की जानकारी एकत्रित करते है

जहा तक मुझे पता है वो सारी जानकारी हम आपको बताने की कोशिश करेंगे अगर आप Charminar के बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट के अंत तक बने रहे और इस पोस्ट को पूरा पढ़े अगर ये पोस्ट अच्छा लगे तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है ताकि उन्हें भी ये जानकारी हासिल हो जाये ताकि आप सभी दोस्त Charminar घूमने जाने की तैयारी करे तो पूरा दोस्त मिलके अच्छे से एन्जॉय कर सके

History of Charminar

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का प्रसिद्ध चारमीनार पुराने शहर में स्थित है। Charminar का निर्माण 1591 ईस्वी में हुवा था | हैदराबाद शहर की शान ये चारमीनार ही है हैदराबाद के चिह्न के रूप में चारमीनार को लोग जानते है | चारमीनार भारत में स्थित एक स्मारक और मस्जिद है। चारमीनार को बनाने में लगभग 1 वर्ष का समय लगा था ।चारमीनार को सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने बनवाया था | charminar  चार स्तंभों और जटिल नक्काशी वाली चौकोर आकार का है ये 56 मीटर की ऊंचाई और 30 मीटर की चौड़ाई वाला है | बहुत लोगो का कहना है की सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह अपनी पत्नी भगमती के सम्मान में बनवाया था। कुछ लोगो का कहना है की चारमीनार का निर्माण पैगंबर मुहम्मद के दामाद (ताजिया हुसैन) की याद में बनाया गया था, जिन्होंने कर्बला की लड़ाई में अपनी जान गंवा दी थी |

कुछ लोगो का कहना है की सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने इस प्लेग के अंत के लिए प्रार्थना की थी जिससे उसके लोग पीड़ित थे। उस समय पूरे शहर को अत्यधिक प्रभावित किया था। इसलिए, जैसे ही प्लेग समाप्त हुआ, उसने अल्लाह को श्रद्धांजलि के रूप में चारमीनार का निर्माण कराया | चारमीनार से जुड़ी एक और अफवाह है पता नहीं कितना वो सच है या झूठ है एक गुप्त भूमिगत सुरंग है जो चारमीनार को गोलकुंडा किले से जोड़ती है। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में बचने के लिए Charminar का निर्माण शाही परिवार के लिए किया गया था। लेकिन, आज तक चारमीनार में कोई सुरंग नहीं मिली।

Charminar का डिजाइन शिया ताजिया का जैसा आकार है वैसे ही आकार में है। कुछ लोगो का यह भी केहना ​​है कि चारमीनार जिस स्थान पर है वह वही स्थान है जहां सुल्तान ने अपनी तत्कालीन भावी पत्नी बहगमती को पहली बार देखा था। हालांकि, चारमीनार के निर्माण के पीछे का सही कारण अभी भी किसी को स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है। Charminar ग्रेनाइट, चूना पत्थर, मोर्टार और चूर्णित संगमरमर से बनी है, इसका वजन लगभग 14,000 टन के आस पास है।

NameCharminar
Timing9:30 am – 5:30 pm
Entry feeEntry Fee: Rs.20/- per Person for Indians
Entry Fee: Rs.150/- per Person for Foreign NationalsEntry Fee: Rs.0/- children up to 15 years
PhotographyAllowed
NearestHyderabad Deccan Railway Station , Mahatma Gandhi Bus Station, Hyderabad ,Rajiv Gandhi International Airport
Parking facilityYes
AddressCharminar Road, Char Kaman, Ghansi Bazar, Hyderabad, Telangana 500002

 

 Charminar Hyderabad History: latest News, Timings, Entry Fee, History, Location, Religion

What is near Charminar (चारमीनार के निकट क्या क्या है) ?

चारमीनार के निकट तो बहुत कुछ है लेकिन कुछ खास चीज के बारे में हम बताएंगे जो आपके लिए महत्वपूर्ण है

  • निकटतम हवाई अड्डा : Rajiv Gandhi International Airport (राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा)
  • निकटतम रेलवे स्टेशन : Hyderabad Deccan Railway Station (हैदराबाद डेक्कन रेलवे स्टेशन)
  • निकटतम बस स्टेशन : Mahatma Gandhi Bus Station, Hyderabad (महात्मा गांधी बस स्टेशन, हैदराबाद)

Architecture of Charminar

चारमीनार का डिजाइन एक ईरानी वास्तुकार ने बनाया था जिनका नाम मीर मोमिन अस्त्रवादी था , जो हैदराबाद में ही बस गए थे, मीर मोमिन अस्त्रवादी ने एक भव्य संरचना प्रस्तुत किया था | जो समय के कसौटी पर खरा उतरा है | चारमीनार एक चौकोर आकार का स्मारक है जिसमें चार स्तंभ हैं, प्रत्येक तरफ एक- एक स्तम्भ बना हुवा है | charminar  के चारो स्तंभों और जटिल नक्काशी वाली चौकोर आकार का है Charminar का डिजाइन शिया ताजिया का जैसा आकार है वैसे ही आकार में है। ये 56 मीटर की ऊंचाई और 30 मीटर की चौड़ाई वाला है |

Charminar ग्रेनाइट, चूना पत्थर, मोर्टार और चूर्णित संगमरमर से बनी है, इसका वजन लगभग 14,000 टन के आस पास है। चारमीनार के प्रत्येक कोने में चार मीनारों से सुशोभित है। प्रत्येक एक – एक तरफ की मीनारें 48.7 मीटर ऊँची हैं, प्रत्येक ये इमारत चार मंजिला है इसके सबसे ऊपरी इमारत पर एक मस्जिद है ये हैदराबाद की सबसे पुरानी मस्जिद के नाम से जनि जाती है | स्मारक की छत के पश्चिमी छोर पर 45 प्रार्थना स्थान है जिसे मुसल्लाह भी कहा जाता है हैं। इनसे जुड़ा एक खुला स्थान है जिसका उपयोग प्रार्थना या त्योहारों जैसे अवसरों पर अधिक लोगों को समायोजित करने के लिए किया जा सकता है।

149 घुमावदार सीढ़ियों से चलके वहा पहुंचा जा सकता है। ऊपर से निचे देखने पर निचे का नज़ारा दिल को मोहने वाला होता है। जिस तरह से एक एक स्तंभ को बनाया गया है, वह सब कमल के पत्ते के रूप में दिखाई देता है। पूजा करने से पहले स्नान के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए चारमीनार के प्रांगण के बीच में आपको एक छोटा फव्वारा वाला एक छोटा वज़ू बनाया गया है।

Places to visit near Charminar

चारमीनार के करीब और भी लोकप्रिय पर्यटक उपलब्ध है जो ऐतिहासिक स्मारक को और भी आकर्षित बनती है जैसे – कला प्रेमी , खरीदारी के शौकीन , फोटोग्राफर्स , या विशेष रूप से कांच और लाख की चूड़ियों के शौकीन महिलाओ के लिए है कुछ के नाम निचे बता रहे है

  • चौमहल्ला पैलेस (Chowmahalla Palace)
  • हुसैन सागर झील (Hussain Sagar Lake)
  • लाड बाजार (Laad Bazaar)
  • मक्का मस्जिद (Mecca Masjid)
  • टैंक बूँद ( Tank Bund)
  • सालार जंग संग्रहालय (Salar Jung Museum)
  • नेहरू जूलॉजिकल पार्क (Nehru Zoological Park)
  • निज़ाम का संग्रहालय (The Nizam’s Museum)
  • पुरानी हवेली (Purani Haveli)
  • बर्फ की दुनिया (Snow World)
  • बिरला मंदिर (Birla mandir)
  • सांघी मंदिर (Sanghi Temple)
  • गोलकोंडा किला (Golconda Fort)
  • मौला अली दरगाह (Maula Ali Dargah)
  • भाग्यलक्ष्मी मंदिर (Shri Bhagya Laxmi Mandir)
  • सार्वजनिक उद्यान (Public Gardens)
  • तारामती बरादरी (Taramati Baradari)
  • राज्य केंद्रीय पुस्तकालय (State Central Library)
  • श्री जगन्नाथ मंदिर (Shri Jagannath Temple)
  • ETC.

Charminar Hyderabad History: latest News, Timings, Entry Fee, History, Location, Religion

Entry Fee of Charminar

भारतीय टूरिस्ट के लिए चारमीनार (Charminar) का प्रवेश शुल्क न्यूनतम यानि बहुत ही कम है, एक भारतीय टूरिस्ट के लिए सिर्फ 20 रुपये प्रवेश शुल्क है जबकि इसके तुलना में अन्य देशों के टूरिस्ट के लिए चारमीनार (Charminar) का प्रवेश शुल्क 150 रुपये एक व्यक्ति का है।

Entry Fee: Rs.20/- per Person for Indians
Entry Fee: Rs.150/- per Person for Foreign Nationals

Timings of Charminar

चारमीनार (charminar) के खुलने का समय सुबह 9.30 बजे से शाम के 5.30 बजे तक है। यह सप्ताह के सभी दिन टूरिस्ट के लिए खुला रहता है | आप किसी भी साल चारमीनार (charminar) की यात्रा क्र सकते है लेकिन ऐसा कहा जाता है की चारमीनार (charminar) की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के महीनों में रहता है | चारमीनार (charminar) से कुछ दुरी पर लाड बाजार है अगर लाड बाजार की संरचना की रोशनी देखना चाहते है तो आप शाम को चारमीनार जरूर जाये, शाम के समय में जो लाड बाजार का आप रैशनी का दृश्य देखेंगे उससे आपका मन मुग्ध हो जाएगा |

DayTiming
  • Monday
  • Tuesday
  • Wedesday
  • Thursday
  • Friday
  • Saturday
  • Sunday
  • 9:30 am – 5:30 pm
  • 9:30 am – 5:30 pm
  • 9:30 am – 5:30 pm
  • 9:30 am – 5:30 pm
  • 9:30 am – 5:30 pm
  • 9:30 am – 5:30 pm
  • 9:30 am – 5:30 pm

How to reach Charminar

हैदराबाद शहर के सबसे प्रमुख स्थलों में से एक चारमीनार है | इसलिए चारमीनार तक पहुंचना बहुत ही आसान है | हैदराबाद बस स्टैंड से चारमीनार (charminar) के बीच की दूरी लगभग 5 K.M है। चारमीनार (charminar) तक जाने के लिए अनेको साधन है जैसे – TSRTC buses , auto rickshaws , और taxis. आप बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों से सीधे इन साधनो के माध्यम से चारमीनार (charminar) पहुंच सकते है वो भी बिना किसी भी झंझट के| चारमीनार (charminar) तक पहुंचने में आपको कोई दिक्क्त नहीं होगी क्योकि यह  चारमिनार रोड, चार कमान, घांसी बाजार, हैदराबाद, तेलंगना 500002 पर है जिससे आप सीधे पहुंच जायेंगे |

Interesting Facts about Charminar

चारमीनार के बारे में कुछ रोचक तथ्य है जिसे आपको जरूर जानना चाहिए वह आपके लिए कभी न कभी फायदे मंद हो सकता है |

  • चारमीनार हैदराबाद की पहली इमारत थी जिसमें एक से अधिक मंजिलें थीं। इसे हैदराबाद शहर की पहली बहुमंजिला इमारत माना जाता है।
  • चारमीनार अलग – अलग  धर्मों के सुंदर सह-अस्तित्व के लिए भी जाना जाता है। यहां आप धार्मिक सद्भाव की शांति का अनुभव कर सकते हैं। आप देख सकते हैं कि कैसे मक्का मस्जिद और भाग्यलक्ष्मी मंदिर दोनों इतने करीब बनाए गए हैं कि वे अपने व्यक्तिगत धार्मिक महत्व के साथ खड़े हैं।
  • मुगल बादशाह औरंगजेब ने 1687 में युद्ध में आक्रमण के दौरान हैदराबाद की अधिकतर इमारतों को बर्बाद कर दिया था। जबकि चारमीनार की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक मस्जिद होने के चलते मुगल बादशाह औरंगजेब ने इस इमारत यानि चारमीनार (charminar) स्मारक को अछूता छोड़ दिया था।

Best Resorts in Hyderabad

वैसे तो हैदराबाद में बहुत सारे बढ़िया रेसोर्ट्स है जिनमे से कुछ का नाम हम बता रहे है ताकि आप कभी जाये तो आपको ठहरने के लिए परेशानियो का सामना नहीं करना पड़े जैसे :

  • Leonia Holistic Destination

  • Aalankrita Resort

  • Pragati Resorts

  • Brown Town Resort, Spa & Convention

  • Summer Green Resort

  • Button Eyes Resort

  • Celebrity Resort

  • Lahari Resort

  • Dream Valley Resorts

  • Mrugavani Resort and Spa

  • The Golkonda Resorts and Spa